पति से झघड़ो, लम्बी उम्र पाओ
Posted by सागर नाहर on 30, December 2006
हैदराबाद के दैनिक हिन्दी समाचार पत्र “स्वतन्त्र वार्ता के रविवारीय परिशिष्ट दिनांक 24.12.2006 में एक मजेदार लेख प्रकाशित हुआ है, पति से नोक झोंक करती है तनाव मुक्त ”
लेख को देख कर लगता है कि इस लेख को शर्तिया किसी महिला ने लिखा होगा। लेख का पहला पैरा इस प्रकार है
“ यदि आप महिला है और स्वस्थ रहना चाहती हैं तो विशेषज्ञों की राय है कि आप अपने पति से झगड़ती रहें। अमरीकी शोधकर्ताओं का कहनाहै कि जो महिलायें अपने पति से नोक झोंक करती हैं, उन्हें दिल के दौरे की कम आशंका रहती है।
लेख में यह लिखना भूल गये कि बेचारे उन पतियों को कितने दिल के दौरे पड़ेंगे जिनकी पत्नियां स्वस्थ रहना चाहेंगी या दिल के दौरे पड़ने से बचना चाहेंगी।
लेखक अमरीकी हार्ट एसोशियन की पत्रिका के शोध का हवाला देते हुए कहते हैं कि जो पत्नियां अपने पति के साथ झगड़े के दौरान चुप रहती है, उनके दिल के दौरे पड़ने से मौत होने की चार गुनी आशंका रहती है।
लो कल्लो बात यानि अब तनाव मुक्त जीना है तो जीवन सिखाने वाले शिविरों में जाकर प्राणायाम करने का चक्कर छोड़ो, सुबह सुबह ठंडी में अपनी नींद खराब कर लाफ़िंग क्लबों में जाने का लफ़ड़ा भी मत पालो, बस दिन में तीन खुराक अपने पति से झगड़े की ले लो और स्वस्थ रहो।
आजकल आये दिन कोई ना कोई अमरीकी शोध अखबारों में छपती रहती है जिसमें कभी कोई शोध बताती है कि तम्बाकू का एक नियत मात्रा में सेवन शरीर के लिये फायदेमंद है तो कभी कोई शोध बताती है कि दिमाग़ी चोट में फ़ायदेमंद है शराब कई बार तो किसी लेख को पढ़ कर कुछ नियम बनाते हैं कि अब हमें इस तरह जीना चाहिये या इस चीज का परहेज करना चाहिये दूसरे दिन उसका खंडन आता है कि अमरीकी शोध के अनुसार इस चीज का परहेज हमारे लिये नुकसानदेह है।
फ़िलहाल अगर आप महिला हैं तो अपने पति से लड़िये और अगर पुरुष हैं तो अपनी पत्नी को इस लेख को पढ़ने से टालें या इस लेख का जिक्र ना करें, वरना……….. तैयार रहिये अपनी पत्नी को स्वस्थ रखने के लिये।
पुनश्च: यह लेख प्रकाशित करने से पूर्व गलती से हमने हमारी पत्नी को पढ़ा दिया हैऔर अब उन्हें भी स्वस्थ रहने की सनक पैदा हुई है। :(


संजय बेंगाणी said
भाभीजी के अच्छे स्वास्थय का राज अब समझ में आ रहा है.
गिरिराज जोशी said
हा हा हा….
अच्छा हुआ मैं अभी तक कुंवारा हूँ
पंकज् बेंगाणी said
bhabhi swasth hongi kyonki aap dare dare se najar aate hai
गिरिराज जोशी said
यह शोध कार्य करते है
पत्नियों से पिटवाते है
भाग छोड़े भारतवासी
ऐसे नुस्के आजमाते है
पत्नियाँ होती भोली-भाली
ये उनको फुसलाते है
शोध-कार्य का नाम लेकर
बेलन चलाना सिखाते है
लो बतलाऊँ एक बात पते की
ये खुद ही झगड़्ना चाहते है
ज्योंही करते ट्राई झगड़े की
तलाकनामा हो जाता है
फिर झगड़े की ख्वाहिश में
विवाह रचाया जाता है
पत्नि से नोक-जोक का मजा
यह कहाँ ले पाते है
दिन भर रहती पत्नि ऑफिस
ये रात वहीं पे बीताते हैं
नोक-जोक को तरसते गौरे
शोध में जुट जाते है
हम जो करते रोज घरों में
बेचारे कागज़ों पर करते है
पंकज् बेंगाणी said
sahi likhe ho giri guru
संजय बेंगाणी said
यह सही कही गिरिरजजी
समीर लाल said
आप इस तरह की बातें ईमेल से बताया करो. आपका ब्लाग तो हमारी पत्नी भी पढ़ती हैं, पिटवा कर ही दम लोगे क्या. और हां, दिमाग़ी चोट में फ़ायदेमंद है शराब वाली बात तो छापा करो, मेरा एक दो दिन पहले सर और धुटना बिस्तर से टकरा गया था, कहीं दिमाग में असर न हुआ हो. आपका यह दवा का परचा दिखाकर दवाई ले लेता मगर बाकि का पर्चा भी तो पढ़ेगी, उसका क्या करुँ??
-गिरिराज कवि महोदय भी अच्छा गढ़ लिये, मौका देख कर.
भुवनेश said
लगता है इसे पढ़कर भाभीजी का नया साल काफ़ी स्वास्थ्यवर्धक होगा
सागर चन्द नाहर said
@ संजय भाई
मैने भी भाभीजी की फ़ोटो देखी है वे भी स्वस्थ लग रही है, क्या राज है भाई साहब?
@ गिरिराज जोशी
भाई बकरे की माँ कब तक खैर मनायेगी? आज ना कल तो आपको भी अपनी श्रीमतीजी को स्वस्थ रखना ही है।
@ पंकज भाई
फ़ोटो में तो आप भी सहमे-सहमे लग रहे हो, क्या बात है कहीं फ़ोटो खिंचवाने से पहले ……?
@ भुवनेश जी
जी बिल्कुल स्वस्थ है आपके भाभीजी और मैं आजकल कुछ बीमार चल रहा हूँ दिन में तीन बार डोज जो लेने होते हैं
@ समीर लालजी
आपकी टिप्पणी पढ़ कर बहुत हँसी आ रही है, यानि भाभी जी की स्वस्थता का राज भी क्या यही तो नहीं?
Neeraj Sharmaa said
Sagar Ji, Hame to aap ye batao ki patni se jagad kar kaise khush rah paye !!! Muje pata tha ki patniya Blogs pad leti he isiliye mene internet connection gar par nai liya.
Neeraj Sharmaa said
Sagar Ji, Hindi me abhi pura abhyas nai he so roman hindi me type kiya he.
Shrish said
बहुत खूब भाईसा, भाभी जी से कहना नुस्खा आनमाने में कोई कमी न रखें। नुस्खा आजमाने और नववर्ष के लिए हमारी शुभकामना।
अनिता कुमार said
हा हा हा चलो भारतीय पत्नियों पर भी एक शोद्ध हो जाए, कोई शंका न रह जाए