Bunch of Jokers?…..really?
Posted by सागर नाहर on 1, April 2007
पता नहीं इन जोकरों के समूह को क्या हो गया है अभी कुछ देर पहले टीवी पर समाचार देखा कि भारतीय क्रिकेट की पसंदगी समिती और BCCI की एक गुप्त बैठक मुंबई में हुई जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के लिये हरभजन सिंह को कप्तान बनाया जाने पर विमर्श किया गया और सभी मौजूद सदस्यों ने इस प्रस्ताव का बहुमति से स्वागत किया। चयन समिती के अध्यक्ष किरण मोरे का कहना था कि हमें कप्तान ऐसे खिलाड़ी को बनाना चाहिये जिसके कप्तान बनने से उसके प्रदर्शन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़े। इससे पहले अच्छे अच्छे बल्लेबाज कप्तान बनने के बाद अपने प्रदर्शन को तनाव की वजह से खराब होने से नहीं रोक सके। और इस हिसाब से हरभजन से श्रेष्ठ कोई हो ही नहीं सकता। यानि अब भारतीय के तारणहार हरभजन सिंह होंगे??? हे भगवान अब भारतीय टीम की लाज आपके हाथ में है……….
इस समिती में ग्रेग चैपल को हटाने और नये कोच को नियुक्त करने के बारे में भी विमर्श हुआ। सभी लोगों की मांग थी कि देशी यानि भारतीय कोच ही खिलाड़ियों को बेह्तर समझ और सिखा सकता है। कोछ के लिये तीन नाम आये संदीप पाटिल, मोहिन्दर अमरनाथ और अप्रत्याशित रूप से दोनों ने अपने आप को कोच पद की रेस से हटाते हुए अपना नाम वापस ले लिया और तीसरे उम्मीदवार मोहम्म्द अजहरूद्दीन को अपना समर्थन दे दिया। अब वर्ल्ड कप के बाद अजहर भारतीय टीम के कोच होंगे।
एक बार मोहिन्दर अमरनाथ ने चयन समिती को Bunch of Jokers कहा था मुझे तो लगता है कि गलत नहीं कहा था। देखते हैं अब गुरू चेले की जोड़ी क्या गुल खिलाती है?
पूरी खबर यहाँ पढ़ें


श्रीश शर्मा 'ई-पंडित' said
मुझे तो यह फैसला सही लगता है। हरभजन उन महान बल्लेबाजों से तो अच्छा ही खेले और हाँ अजरुद्दीन एक समय देश के सबसे कामयाब कप्तान रह चुके हैं। उनके आने से अवश्य लाभ होगा।
pankaj bengani said
मैरे विचार से सुनिल गावस्कर को कप्तान बनाना चाहिए.. वे युवा हैं और उनमे अभी बहुत क्रिकेट बाकि है.. या फिर सैयद किरमानी को … वे भी ठीक हैं और अल्प संख्यक भी हैं… या फिर…. गगन खोडा को .. वे उम्र दराज तो हैं पर बेहतरीन बेट्समेन हैं और सुपर अल्प संख्यक हैं.. या फिर….. मोहिन्दर … वे भी.. या…..
PRAMENDRA PRATAP SINGH said
जोकरों की कमी नही है, जब मदारी शरद पवार जैसा हो।
अब भारत को गैर खिलाड़ी कप्तान बनाने की प्रथा का प्रारम्भ करना चाहिये। जैसे टेनिस के डेविस कप आदि मे होता है।
सुरेश चिपलूनकर said
खूब अप्रैल फ़ूल बनाया सागर भाई ने…
संजय बेंगाणी said
कैसा अप्रेल-फूल भाई?
एक सही निर्णय हुआ है. स्वागत होना चाहिए.
Tarun said
क्या सागर भाई अप्रैल फूल बना रहे हैं उस लिंक वाली साईट के साथ, क्योंकि ये जोकरों का समूह तो २ या ३ या ४ में से किसी दो दिन बैठक करने वाला था
अनूप शुक्ला said
सही है। वैसे कोच के लिये जीतेंदर चौधरी के नाम पर काहे नहीं विचार हुआ?
आशीष said
कोच के लिये जितेन्द्र चौधरी के नाम का प्रस्ताव का मै अनुमोदन करता हूं !
टांग खिचने के एक्सपर्ट फुरसतियाजी को क्षेत्ररक्षण का कोच बना दिया जाये।
एप्रिल फूल बनाया, बड़ा मज़ा आया at नुक्ताचीनी said
[...] का और दिन भर दिखते बुश के चित्र का और सागर की खबर जिसमें कड़ी देकर उन्होंने अपनी पोल [...]
rajeshroshan said
Yaar laughter challenge mein Sunil Pal ke Ratan Nura jo coach banana chahta tha use hi bana de. Waise aaj jo sthiti hai usme koi bhi experiment chalega kyonki is haari hui team se accha hi khelegi.
pushtimarg said
अप्रेल फूल बनाने के चक्कर में आप चयन समिति के अध्यक्ष का नाम गलत लिख गये
Amit said
अरे यार अप्रैल फूल बनाना था तो कम से कम लिंक के पते का भेस तो बदल लेते tinyurl.com या snipurl.com द्वारा। पोस्ट पढ़ कोई समझे या न समझे, पता देखते ही कोई भी समझ जाएगा!!
समीर लाल said
हमारे पास भी कोच बनने के लिये आमंत्रण आया था. हमने कह दिया कि भईया, चिट्ठे से समय ही नहीं बच पाता आप किसी और को बना लो.
-बहुत सही अप्रेल फूल बनाये हो सबको.
April Fool « ॥दस्तक॥ said
[...] तरीका मैने अपनी इस पोस्ट से आजमाया। पोस्ट तो आप सबने [...]