॥दस्तक॥

गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ़्ल क्या गिरेंगे जो घुटनों के बल चलते हैं

मजेदार वीडियो

Posted by सागर नाहर on 19, August 2007

Hindi Blog Aggregator
कुछ समय पहले मैने एक पोस्ट लिखी थी मेरे मनपसन्द धारावाहिक, उसमें मैने हिन्दी के एक मशहूर धारावाहिक एक चाबी है पड़ौस में का जिक्र किया था। उस धारावाहिक के दो छोटे पर मजेदार वीडियो आपके लिये प्रस्तुत है।

पहले वीडियो में धारावाहिक की नायिका उर्मी ( सुहासी गारोडिया ) पर मुहल्ले के चार नौजवान मरते हैं, पर चारों ही बेरोजगार है। उर्मी को अपेन्डिक्स का ओप्रेशन हुआ है और चारों उसकी मिजाजपुर्सी के लिये आये हुए हैं। आगे आप देखिये।

इस दूसरे वीडियो में नायक संदीप(वरूण बड़ौला) जो अनाथ है पर उसके मित्र के पिता उसे अपने बेटे की तरह मानते हैं, नायक को उर्मी पसन्द है पर इजहार नहीं कर पाता। नायिका को भी संदीप पसन्द है पर वह पहल नहीं करती।

मित्र के पिता संदीप की शादी करना चाहते हैं और उन दोनों के बीच की बातचीत आप देखिये- सुनिये।

6 Responses to “मजेदार वीडियो”

  1. जीतू Says:

    सही है
    मोहल्ले की पूरी कहानी कहता ये सीरियल काफी अच्छा है। एक आध एपीसोड मैने भी देखा है, एक्टिंग जोरदार है।

  2. नीरज रोहिल्ला Says:

    सागरजी,

    बहुत दिनों के बाद किसी टी. वी. सीरियल का रूख किया । देखने में अच्छा लगा और देश के चैनलों के बारे में जैसा सुन रखा है उसके पूरी तरह विपरीत ।

    अच्छा लगा कि कुछ ऐसे सीरियल भी बन रहे हैं जिनको देखकर खुश हुआ जा सकता है, वरना एकताजी के कहर से कौन बचाये :-)

    साभार,

  3. समीर लाल Says:

    बढ़िया लगा-सागर भाई दोनं वोडियो. आभार.

  4. mamta Says:

    कल ही रात मे इस सीरियल को देखते हुए हम इस पर लिखने की सोच रहे थे।
    दोनो विडियो मजेदार लगे ।

  5. sanjay bengani Says:

    धारावाहिक के कई अंक अच्छे बन पड़े है. पुराने जमाने के धारावाहिकों की याद ताज़ा हो जाती है. एकता माई से डरने वाले जरूर देखें.

  6. ARCHANA Says:

    chabi hai pados me ek behtareen dharawahik hai. mei kuchh aur dekhoo.n ne dekhoo.n ise kabhi mess nahi karti

Leave a Reply

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>