चिठ्ठों की फीड लेने का सबसे आसान तरीका
Posted by सागर नाहर on 23, August 2007
Easiest way to take blog’s feed
फॉयरफॉक्समें चिठ्ठों की फीड लेने का सबसे आसान तरीका
कई बार वरिष्ठ चिठ्ठाकार अपनी पोस्ट में कहते हैं कि हम अपने पसन्द के चिठ्ठों को फीड के द्वारा ही पढ़ लेते हैं। तब नये चिठ्ठाकार अक्सर सोचते हैं ( मैं भी सोचता था) कि भला चिठ्ठों की फीड क्या होती है और इसे कैसे लेते हैं? तो मित्रों आप सबके लिये प्रस्तुत है चिठ्ठों और तीनो ब्लॉग एग्रीग्रेटर तथा अपने मनपसन्द चिठ्ठे की फीड लेने का एक आसान तरीका जिससे आपको बार बार उनकी साईट को खोलने की जरूरत नहीं होगी।
इसके लिये हमें sage इन्स्टाल करना होगा, डरिये मत यह कोई सोफ्टवेर नहीं है बल्कि फॉयरफॉक्स के लिये बना आर एस एस रीडर और एटम फीड रीडर एक्सटेंशन है जो बहुत छोटा सा (मात्र 135Kb) है, और जितनी आसानी से इन्स्टाल होता है उतनी ही आसानी से अपना काम करता है।
sage इन्स्टाल करने के लिये सबसे पहले आप इस पोस्ट को दोबारा से फॉयरफॉक्स में खोलें
और
Sage 1.3.10: यहाँ
क्लिक कीजिये जिससे एक खिड़की खुलेगी और आपको sage इन्स्टाल के बारे में पूछा जायेगा, आप इन्स्टाल पर क्लिक कर लीजिये और फॉयरफॉक्स को रिस्टार्ट कर लीजिये।
जब रिस्टार्ट हो जाये तब देखिये आपके नेविगेशन बार पर जहाँ आप किसी वेब साईट का पता लिखते हैं उसके पास एक छोटा सा पंख नजर आ रहा होगा। इस तरह
उस पर क्लिक कीजिये, क्या कहा पंख नहीं दिख रहा, चलिये Alt+z दबाइये वह भी नहीं हो रहा तो पेज में सबसे उपर Tools लिखा है उस पर क्लिक कीजिये sage लिखा हुआ दिखेगा उस पर क्लिक कीजिये. … हाँ, अब साईडबार खुल गया ना sage का। अगर आपका साईडबार खुल चुका है तो आपने पहली परीक्षा पास करली और अब बस आपको चिठ्ठों की फीड इसमें जोड़नी है।
नारद, चिठ्ठाजगत और ब्लॉगवाणी की फीड कॉपी करें
तीनों एग्रीग्रेटर तथा अपने मनपसन्द चिठ्ठे को एक बार खोलें और उसमें साईड में यह चिन्ह
बना होगा उस पर क्लिक करें, अगर यह चिन्ह नहीं है तो RSS लिखा होगा उस पर क्लिक करें जो साईट खुली है उसे कॉपी कर लेवें। और अब sage के साईडबार में option पर क्लिक करें
और manage Feed List पर क्लिक करें अब यह खिड़की खुली है।
इसमें New Book Marks पर क्लिक करे देवें, और Name की जगह अपने मनपसन्द चिठ्ठे का नाम यानि ॥ दस्तक॥ , नारद, चिठ्ठाजगत या ब्लॉगवाणी लिख देवें और Location की जगह आपने जो चिठ्ठे की लिंक कॉपी किया था ,उसे पेस्ट कर देवें। चलिये आपकी सहायता के लिये चारों की फीड भी लिख देते हैं ताकि आपको खास परेशानी ना हो।
http://www.chitthajagat.in/rss.xml = चिट्ठाजगत : धड़ाधड़ छप रहे चिट्ठों में खोजें
http://blogvani.com/feed.aspx?mode=new = ब्लागवाणी - नयी प्रविष्टियां
http://narad.akshargram.com/feed = नारद 2 Final Beta
http://nahar.wordpress.com/feed = ॥दस्तक॥
चारों फीड एड कर लेने के बाद Load this book mark in the side bar को चेक कर लेवें और विन्डो को बन्द कर देवें, काम खत्म हो चुका है अब देखिये साईडबार में चित्र क्रमांक २ की तरह साईडबार दिख रहा है, अब आप जिस एग्रीग्रेटर को देखना चाहें उस पर क्लिक कीजिये ….. अरे जे क्या हो गया
यहाँ तो सारे ताजा लेख दिख रहे हैं। इस तरह
आपको जो लेख पढ़ना हो उस पर क्लिक किजिये और लेख पढ़िये।
***
Technorati tags: Fire fox, RSS Feed Reader, Sage, फीड रीडर, मनपसन्द चिठ्ठे, ॥दस्तक॥, फायरफॉक्स



23, August 2007 at 7:26 pm
अच्छी जानकारी. बहुतों को मुफीद लगेगी.
23, August 2007 at 7:27 pm
acchi jankari hain
23, August 2007 at 7:40 pm
बहुत अच्छी जानकारी, फायरफॉक्स 1.x के जमाने में में Sage को Livelines नामक एक्सटेंशन के साथ प्रयोग करता था। तब एड्रैस बार से फीड लेने पर अब की तरह सबस्क्रिप्शन के विकल्प नहीं मिलते थे। वैसे अब हम ब्लॉगलाइन्स के प्रयोक्ता हैं।
23, August 2007 at 8:00 pm
वाह सागर भईया,
बहुत ही काम की जानकारी बताई. सचित्र कर दिया तो हरेक के लिये आसान हो गया !!
— शास्त्री जे सी फिलिप
हिन्दी ही हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरो सकती है
http://www.Sarathi.info
23, August 2007 at 9:30 pm
अभी यह भी जुगाड देखाता हूँ , आजकल क्या बात है अपने पिटारे मे से एक से बढ कर एक जुगाड निकल रहे हैं
ऐसे ही जानकारी देते रहिये , हम भी आप के पीछे लगे हैं 
23, August 2007 at 10:50 pm
इससे भी आसान तरीका है, बिना सेज डाउनलोड करे।
जब आप फायरफाक्स मे साइट को खोलते है, तो फायरफाक्स अपने आप इसके फीड को ढूंढ लेता है और यूआरएल के आखिरी मे फीड एक बटन दे देता है, जैसा आपने दिखाया है, बस लाल की जगह नीला होता है। बस उसे क्लिक करिए, वो आपसे अपने आप पूछ लेगा कि कहाँ पर दिखाना है, यानि किस फीड रीडर पर, या फिर फायरफाक्स के बुकमार्क मे ही दिखाना है तो वो भी सम्भव है।
हाथ कंगन को आरसी क्या, ट्राई करिए ना।
24, August 2007 at 2:21 am
IE वालों के लिये भी ५ में से १ बार तो कुछ लाओ हालांकि ५ मे से १ ही फायर फाक्स वाला बंदा निकलेगा बड़ी मुश्किल से, ऐसा मेरा अनुमान है.
24, August 2007 at 9:32 am
vah jugadu bhaisa lage raho
25, August 2007 at 6:54 pm
dear sir,
i am a student and take interest in literature.and i want to contribute my stories on this site plese suggest me .