॥दस्तक॥

गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ़्ल क्या गिरेंगे जो घुटनों के बल चलते हैं

एक टूल कई काम

Posted by सागर नाहर on 29, August 2007

जब मैने चिठ्ठाकारी शुरु की ही थी तब मेल  से मेरे याहू आई डी पर मिलती थी तो उसमें एन्कोंडिंग का कुछ पता नहीं पड़ता था । उससे और कम्प्यूटर पर Win98   होने की वजह से टिप्प्णीयाँ तथा कई हिन्दी साईट कचरे की तरह दिखती थी। इस तरह - 1!@#$%^%^&^&*&^*&^%  तो उसे पढ़ पाना बड़ा मुश्किल होता था, एसे में मुझे मिला हिन्दी यूनिकोड रिपेयर टूल जिसके पेज पर मेटर को पेस्ट कर फिक्स इट पर क्लिक करने से उसे हिन्दी में पढ़ सकने  में आसानी होने लगी।

एक दिन में सुरत में बाढ़ पर पोस्ट लिख रहा था और फोटो को फोटो बकेट  पर लोड किया और यूं ही मजे के लिये  फोटो बकेट से मिले कोड को हिन्दी रिपेयर टूल में पेस्ट कर फिक्स इट पर क्लिक किया तो वह फोटो दिखने लगा  जिसको मैने फोटो बकेट पर लगाया था। मुझे बड़ा मजा आया और   उसके बाद मैने अलग अलग तरीकों से इस पर कुछ प्रयोग किये जिसमें में सफल रहा।

वे प्रयोग क्या क्या थे आप को तस्वीरों के माध्यम से बताता हूँ। 

ओडियो और वीडियो  (  यू ट्यूब , इस्निप और लाईफ लॉगर) के कोड लगाने पर उसे रिपेयर टूल में ही देखा जा सका और गाने सुने जाने लगे)

फोटो बकेट से  या फ्लिकर से  प्राप्त कोड का परिणाम ।

 ब्लॉगर के  टेम्पलेट और थीम का परीक्षण।

तरह तरह के बटन

HTML कोड का परीक्षण भी किया।

शायद इस तरह के और भी इस टूल के उपयोग होंगे, अगर आपको पता हो तो बतायें।
Hindi Blog Aggregator

title=”नई प्रविष्टियाँ सूचक”> width=”125″ height=”30″>

Technorati tags: ,

8 Responses to “एक टूल कई काम”

  1. yunus Says:

    वाह छा गये आप तो

  2. bhuvnesh Says:

    नाहरजी बढ़िया जानकारी है
    आपसे अपेक्षा है इसी प्रकार सेे तकनीकी विषयों पर अपनी कलम(कीबोर्ड) चलाते रहें

  3. अनूप शुक्ल Says:

    तुम तो पक्के मास्टर बन गये जी।

  4. paramjitbali Says:

    आप की दी जानकारीया हमारा मार्गदशर्न करती है।बहुत बढिया जानकारी दी है।धन्यवाद।

  5. sanjay bengani Says:

    यह है महान जुगाड़ी की निशानी. छा गए गुरू.

  6. mamta Says:

    जानकारी बढ़िया है पर हमारे पल्ले ज्यादा नही पड़ी । कारण तो आप जानते ही है ।

  7. हरिराम Says:

    यह टूल अच्छा है। किन्तु हिन्दी युनिकोड की बिगड़ी ई-मेल के पाठ को सभी रूपों को ठीक नहीं कर पाता। कई encoding इस टूल की समझ में नहीं आती शायद। इसमें और सुधार की जरूरत है।

  8. Shastri JC Philip Says:

    कमाल हो गया !! क्या क्या खुराफातें करते रहते हो सागर !!

    हां इस बीच हरिराम जी ने जो कहा मैं उसका अनुमोदन करता हूं

    – शास्त्री

    मेरा स्वप्न: सन 2010 तक 50,000 हिन्दी चिट्ठाकार एवं,
    2020 में एक करोड हिन्दी चिट्ठाकार !!

Leave a Reply

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>