चिट्ठे के साईडबार में ताजा टिप्पणियां दिखायें
Posted by सागर नाहर on 6, December 2007
वर्डप्रेस पर बने चिट्ठों को के साईडबार में दिख रही ताजा टिप्पणीयों को देखकर कभी आपके मन में भी यह आता होगा कि काश हमारे चिट्ठे ( ब्लॉगर) के साईडबार में भी इस तरह टिप्पणीयाँ दिख सके!
यह पोस्ट वर्डप्रेस पर काम करने वालों के लिये नहीं है क्यों कि वर्डप्रेस पर यह सुविधा पहले से ही मौजूद होती है बस उसके Widget को साईडबार में खींचना ही होता है। आपका चिट्ठा अगर ब्लॉगस्पॉट पर है तो आईये आप भी अपने चिट्ठे पर ताजा टिप्पणीयाँ दिखाईये… बस नीचे दिये बटन पर राईट क्लिक कर Open link in New Window या Open link in new tab पर क्लिक कीजिये….
और बताये गये निर्देशों का पालन करते जाईये।
देखिये कितनी आसानी से आपके चिट्ठे के साईडबार में टिप्पणियाँ दिखने लगी है।
Technorati Tag: Comments , Side Bar , Blogger , टिप्पणियाँ , साईडबार , ब्लॉग स्पॉट , ब्लॉगर


6, December 2007 at 1:59 pm
जानकारी अच्छी है पर फिलहाल इसे अपने ब्लॉग पर नहीं लगाऊंगा.
6, December 2007 at 2:15 pm
आप तो तकनीक गुरू हो गए
आजमायेंगे.
6, December 2007 at 2:27 pm
नाहर जी इस विजेट की जानकारी देने का शुक्रिया, मैं सोच ही रहा था कि इस बारे में कहीं से पता लग जाए तो बात बन जाए। लेकिन यह बताइए कि वर्डप्रेस में एचटीएमल कोड कैसे लगाया जा सकता है, जैसा कि आपने अपने ब्लॉग के नीचे दाहिनी ओर लगाए हुए हैं।
6, December 2007 at 2:51 pm
SHUKRIYA NAHER JI - PER AAPNE JO APNE SIDEBAR ME “RECENT COMMENTS” LAGAYA HAI USKA KYA CODE HAI.
6, December 2007 at 3:12 pm
mane apni tippaniyon kae liyae ek blo banaa diya hae
ye blog kal se kaam kar rahaa hae sagar jii
dekhe aur bataye aap ko kesaa laga
aap kii raaya chahiyae
6, December 2007 at 3:22 pm
http://commentsareimportant.blogspot.com/
link yahaa bhi de rahee hun per agar pehlii tippanii mae aap mera naam clickk kartey to link swatahaa hee khulta , kewal aap kii jaankari kae liya
mail ke liyae dhaynavaad
6, December 2007 at 3:57 pm
वाह सागरजी कमाल की जानकारी दी है। मैंने उपयोग भी कर ली है। धन्यवाद नई खोजपूर्ण जानकारी के लिये।
6, December 2007 at 5:53 pm
अरे नाहर जी आप तो परम गुरू हो गये हैं हमारे! एक आध टेक्स्ट बुक बता दें हमें जिसे पढ़ कर हमहूं तकनीकी ठेल सकें।
धन्यवाद।
6, December 2007 at 6:27 pm
सागर जी ब्लॉगर पे लगाना बहुत आसान है, हर पोस्ट के अन्त मे एक लिन्क होता है, Subscribe to Post Comments का उसको राइट क्लिक करके कॉपी शार्ट कट कीजिये उसके बाद अपने ब्लॉग के ले-आउट मे आइये, जहाँ लगाना हो वहाँ Add new element कीजिये feed URL मे जो कॉपी किया था पेस्ट कर दीजिये, उसमे से /१६२३७८४१२५/ वाला भाग निकाल के ओके कीजिये..हो गया आपका काम।
आप किसी के भी चिट्ठे की कमेंट फ़ीड अपने ब्लॉग पे दिखा सकते हैं, ये ज्यादा मज़ेदार होगा।
6, December 2007 at 8:45 pm
अच्छा खोजा है।
अब अपने ब्लाग का नाम रख लीजिऐ खोजी दस्तक
6, December 2007 at 8:53 pm
बहुत खूब !! श्रीश की अनुपस्थिति को आप बखूबी संभाले हैं
7, December 2007 at 1:52 pm
ये लो, हमने तो पल भर का इंतजार किए बिना इसे लगा भी लिया अपने चिट्ठे पर.. धन्यवाद नाहर जी.
8, December 2007 at 8:43 am
बहुत अच्छा तरीक़ा बताया आपने। मैं कई दिनों से इसी तलाश में था। धन्यवाद
14, December 2007 at 5:38 pm
shukriya nahar ji. bahut dino se is funcition ki khoj kar raha tha aaj mil hi gaya aur maine ise apne blog par laag bhi diya hai, aap ek baar dekhe http://rohittripathi.blogspot.com par, ek sahayata aur chahiye aapse, kripya mere blog ke liye upyukt tempalate aur bata de. please