पोस्ट में पोल कैसे लगायें?
Posted by सागर नाहर on 15, December 2007
How to use polls in a blog post
कई बार जब हम चिट्ठा लिखते समय किसी खास विषय पर पाठकों की टिप्पणी के अलावा उनकी राय भी जानना चाहते हैं तो हमें उसके लिये चुनाव करवाना होता, जिससे हम पाठकों की राय सही तरीके से जान सकें। चुनाव करवाने के लिये हमें एक प्रश्न पूछना होता है और उसके दो, तीन, चार या ज्यादा अनुमानित उत्तर देने होते हैं जिनमें से पाठक एक को चुन सके। उदाहरण के लिये लेख का विषय है गुजरात चुनाव! तो प्रश्न हो सकता है ..इस गुजरात विधान सभा के चुनावों में किस पक्ष की सरकार बनेगी.? भाजपा या काँग्रेस ?
वर्डप्रेस.कॉम के चिट्ठों लिये तो कई प्लग इन मौजूद है परन्तु ब्लॉगर में ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल है। ब्लॉगर चुनाव की सुविधा देता है परन्तु सिर्फ साईडबार के एलीमेन्ट में ही! हमें हर बार उसे बदलते रहना असुविधाजनक होता है। मैं चाहता था कि किसी पोस्ट विशेष के लिये पोल हो और वह हमेशा के लिये पोस्ट के साथ भी रहे।
मैने इस परेशानी का हल खोजा तो मुझे एक नहीं कई सारे टूल मिल गये। कुछेक टूल बढ़िया थे परन्तु वे हिन्दी ( देवनागरी) को सहयोग/समर्थन नहीं देते। मैने उस पर रोमन में लिखा और बाद में जो एच टी एम एल कोड मिला उसमें अंग्रेजी ( रोमन) की बजाय़ हिन्दी में लिख कर कोड को अपने प्रयोग चिट्ठे पर आजमाया तो सफल रहा। आप भी देखिये.. यहाँ ( वर्डप्रेस के मुफ्त के जाल स्थल पर इस तरह के कोड लगाने की सुविधा नहीं होने की वजह से दूसरा एक प्रयोग चिट्ठा बनाया है उसका लिंक दे रहा हूँ)
अन्य टूल का सीधा लिंक दे रहा हूँ, ताकि आप खुद अपने हिसाब से अपने चिट्ठे पर पोल कोड लगा सकें।
विज़ू यह सबसे बढ़िया है और परिणाम तुरंत ब्लॉग पर ही बता देता है कहीं और ( दूसरे लिंक पर जाने की जरूरत नहीं होती पर इसमें एक खामी है और वह यह कि इस साईट पर पंजीकरण करवाना होता है और पोल बनाने के लिये एक लम्बी प्रक्रिया से गुजरना होता है। फिर भी मुझे सबसे ज्यादा अच्छा यही लगा।
नीचे दिये दोनों जाल स्थल के पोल को मैने अपने प्रयोग चिट्ठे पर लगाया है और उसी का चित्र उपर दिया है।
*************
तो बताईये आपको यह पोस्ट कैसी लगी? बढ़िया, ठीकठाक या टाईम खोटी किया?


15, December 2007 at 12:40 pm
हिन्दी शायद काम नहीं करती. जिन्हें एचटीएमल न आता हो उनके लिए मुश्किल है.
15, December 2007 at 12:50 pm
यह ब्लॉगपोल बढ़िया है। मैने प्रारम्भ में प्रयोग किया था। पर अपनी देसी जनता पोल में ज्यादा क्लिक नहीँ करती!
15, December 2007 at 2:28 pm
सही राह पकड़ी है, ज्ञान फैलाने की. सही जुगाड़ है. फायदा उठायेंगे.
15, December 2007 at 2:53 pm
कोशिश तो हम भी करेंगे.
15, December 2007 at 5:03 pm
DHANYAWAD, KOSHIS KARTA HON
PLS AISE POST ALWAYS SIDE BAR ME LINK BANAKE RAKHEN.
16, December 2007 at 3:01 am
सागर जी, वर्डप्रैस.कॉम पर यह प्लगिन नहीं चलता क्योंकि यहाँ आपको प्लगिन लगाने की सुविधा नहीं दी गई है। यह वर्डप्रैस सॉफ़्टवेयर पर चलता है जो कि wordpress.org पर उपलब्ध है और जिसको आपको अपने सर्वर पर चलाना पड़ता है।
16, December 2007 at 11:24 am
धन्यवाद अमितजी,

मैं लिखना वर्डप्रेस ही चाह रहा था पनतु जल्दबाजी में .कॉम भी लिख दिया, क्यों कि उसी की आदत पड़ी हुई है।
16, December 2007 at 8:47 pm
सागर जी ऐसे ही बड़िया जानकारी देते रहिए, क्या हम भी इसे लगा सकेगें
17, December 2007 at 11:40 am
Bahut bahut dhanyawaad nahar ji.