॥दस्तक॥

गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ़्ल क्या गिरेंगे जो घुटनों के बल चलते हैं

गुजरात में भाजपा के बागी हारे और कांग्रेस के जीते

Posted by सागर नाहर on 23, December 2007

गुजरात के विधान सभा के चुनावों के परिणाम लगभग कुछ देर में आ जाने वाले हैं। नरे.. अरे उनका नाम लेना अपराध है मैं तो भूल ही गया था। भाजपा के बागी उम्मीदवारों क्रमश: धनराज केल्ला( वढ़वाण- वर्षा बेन दोषी से ), बेचर भादाणी(लाठी-हनु भाइ धोराजिया से) , बालु भाई तांती(धारी-मनसुख भाई भुवा से), धीरू भाई गजेरा( सुरत उत्तर- नानू भाई वानाणी से), नरेन्द्र सिंह जाड़ेजा ( अबड़ासा- जयंती लाल भानुशाली से) और गोपाल भाई भुवा (मुंद्रा- रमेश भाई  माहेश्‍वरी से)  विधान सभा चुनाव में बुरी तरह से हार गये हैं एक मात्र बावकू भाई उघाड (बाबरा- बावा भाइ मोवलिया को हराया)  ही चुनाव जीत सके।

इस चुनाव की एक खास बात यह रही कि भाजपा के बागी उम्मीदवार हार गये परन्तु कांग्रेस को छोड़कर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले  बागी  उम्मीदवार नीमा बेन आचार्य अंजार से और पबुभा माणेक द्वारका विधान सभा क्षेत्र से चुनाव जीत गये हैं।

इन परिणामों से साफ  हो गया कि गुजरात में कोई भी व्यक्‍ति  पार्टी से बड़ा नहीं है, जिन धीरू गजेरा के एक इशारे पर सुरत वराछा रोड़ के हजारों सौराष्ट्रवासी इकट्ठे हो जाते थे, आज उन्हीं  सौराष्ट्रवासियों ने धीरू भाई को नकार दिया।

यह भी हो सकता था कि जिस जगह आज केशु भाई खड़े हैं, अगर नमो होते तो उन्हें भी बुरी तरह हार का सामना करना पड़ता।

 

Technorati Tag:

5 Responses to “गुजरात में भाजपा के बागी हारे और कांग्रेस के जीते”

  1. आपका लेख वास्‍तविकता भरा है। बधाई

    मोदी की जीत की भी बधाई

  2. http://maeriawaaj.blogspot.com/
    hamaari awaaj ko aage laye

  3. गुजरात की जनता ने दिखा दिया कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर इन्हें बहुत प्रताङित किया गया पिछले सालों में गुजरात को जिस तरह बदनाम किया गया उसे गुजरातियों ने महसूस किया और परिणाम सामने है

  4. Gujarat narendra Modi ke Sanidhya mein vikas ki nayi uchaiya chuyega.. dekhiyega aap

  5. जीत गया गुजरात :) यह पार्टी की जीत है, आपके लेख से यही साबित होता है.

Leave a Reply

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <pre> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>