दस्तक के तकनीकी लेख अब नई जगह पर
Posted by सागर नाहर on 25, December 2007
मेरा यह चिट्ठा वर्डप्रेस पर है और वर्डप्रेस पर एच टी एम एल के कोड दिखाना बहुत ही टेढ़ी खीर है, कई बार वर्डप्रेस अपनी मर्जी से कोड में उल्टे सीधे कोड जोड़ देता है, इसलिये मुझे नोटपैड में सेव करने के बाद उसे मेरे इस चिट्ठे पर दिखाना पड़ता था, तो कभी कभार हाथ से लिख कर उसे स्कैन कर दिखाना पड़ता था।
बार बार इस परेशानी के चलते मैने नया चिट्ठा बनाने का निश्चय किया है जिस पर सिर्फ तकनीकी लेख ही होंगे। फिलहाल मैने मेरे पुराने लेखों को इस पर कॉपी किया है। यह नया चिट्ठा अभी Beta में हैं
फिर पुराने लेखों को जिनमें मैने HTML कोड दिये थे उन्हें देख कर आसानी से कॉपी किया जा सकता है।
नये चिट्ठे का नाम है तकनीकी दस्तक!! और तकनीकी दस्तक का पता है – यह
इस चिट्ठे की एक खास बात यह रही कि मैरे इसे किसी भी एग्रीग्रेटर पर पंजीकृत करने या अपने प्रोफाईल पर दिखाने से पहले ही इस के लेखों पर टिप्पणियाँ आनी शुरु हो गई थी।


रवि said
“इस चिट्ठे की एक खास बात यह रही कि मैरे इसे किसी भी एग्रीग्रेटर पर पंजीकृत करने या अपने प्रोफाईल पर दिखाने से पहले ही इस के लेखों पर टिप्पणियाँ आनी शुरु हो गई थी।”
इसका अर्थ है कि आप खूब ढेर सारे तकनीकी आलेख लिखें…नियमित लिखें…
paramjitbali said
रवि जी से मैं भी सहमत हूँ।
उन्मुक्त said
ऐसे लेखों की जरूरत है। अलग चिट्ठा बनाना सही कदम है।
अनिता कुमार said
बहुत बड़िया पर जरा और विस्तार से समझाइए