॥दस्तक॥

गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ़्ल क्या गिरेंगे जो घुटनों के बल चलते हैं

नन्हें मियां तन्मय चतुर्वेदी

Posted by सागर नाहर on 29, December 2007

अगर आप जी टीवी पर सारेगामापा का लिटिल चैम्प देखते हैं तो आपने एक छोटे से बच्चे तन्मय चतुर्वेदी को गाते जरूर सुना होगा। छठी कक्षा में  पढ़ रहे लखनऊ के ११ वर्षीय तन्मय को सुनने में बड़ा मजा आता है।  उनकी इतनी कम उम्र में गायकी में जो परिपक्वता है वह आश्चर्यजनक   है, साथ ही जब वे गाते हैं हाथों से साजिंदों को जिस तरह इशारे करते हैं उसे देख कर कई बार जज भी आश्चर्य चकित रह जाते हैं।

नन्हे तन्मय के इशारे इस तरह होते हैं मानो वे  साजिंदो से कह  रहे हों कि  मैं जिस तरह गा रहा हूँ उस तरह आप बजाओ; जिस तरह आप बजा रहे हो उस तरह मैं नहीं गाऊंगा।

तन्मय को अगर सही मार्गदर्शन मिले तो वे भविष्य में  कैलाश खैर   की तरह  सूफी परंपरा के बेहतर गायक बन सकते हैं। तन्मय पैरोडी भी करते हैं और अभी से धुनें भी बनाने लगे हैं। लिटिल चैम्प में तन्मय हर तरह के गाने  सहजता से गाते हैं  और जज तो ठीक आमंत्रित मेहमान भी  झूमने लगते हैं। नीचे दिये गये वीडियो में देखिये किस तरह सोहा अली खान को तन्मय ने स्टेज पर आकर नाचने  को मजबूर कर दिया।

दूसरे वीडियो में तन्मय, रॉक एंड रोल सोनिये गा रहे हैं  इसमें विशेष मेहमान आनंद राज आनंद भी हाथों के इशारे पर खुश हो गये।   तीसरे वीडियो में तन्मय अपना परिचय  दे रहे हैं साथ ही पैरोडी  और रिमिक्स भी  बना कर सुना रहे हैं।

7 Responses to “नन्हें मियां तन्मय चतुर्वेदी”

  1. तन्मय को देखकर सचमुच सुखद आश्चर्य होता है। इतनी कम उम्र में इतनी प्रतिभा, इतना आत्मविश्वास और इतनी सहजता…

    ऐसा लगता है कि अचानक ऊपर वाले की फैक्ट्री में नई टेक्नोलॉजी आ चुकी है, जिसके कारण अब जो बच्चे सामने आ रहे हैं वे जन्मजात विलक्षण प्रतिभा से संपन्न होने लगे हैं।

    टीवी और रियलटी शो ने उन्हें बाहर लाने का मौका भी प्रदान कर दिया है।

  2. तन्मय के बारे में जानकर बहुत खुशी हुई.. प्रभु ने विलक्षण प्रतिभा दी तो समय ने सुअवसर दिया उसे दिखाने का..
    निर्मला जी के ब्लॉग पर मीरा के भजन पढ़कर आनन्द आ गया.. आपका ईमेल पता न होने के कारण यहीं बता रही हूँ..कामना करती हूँ कि नए वर्ष में उसे आगे पढने को मिलेगा.

  3. eswami said

    अपन तो आमिर हाफ़िज़ के फ़ैन हैं.

  4. parulk said

    परिपक्व आवाज़ के मालिक हैं तन्मय मियाँ……

  5. अभी तक तो नही देखा अब ज्ररूर देखेंगें

  6. parampal said

    tanmay u r really special and r really talented at singing we folks in Singapore really like u and u r our faveroute

  7. bhartendu chaturvedi said

    i love u, mere pyare tanamay chaturvedi, tumhe mera bahut pyar bhara pyara aashirvad, tumhara hi apana en na jane kaun bhartendu chaturvedi 09307622123

Leave a Reply

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <pre> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>