Posted by सागर नाहर on 27, March 2008
Go “Invisible” in Gmail, Like Yahoo Messenger !
( दो दिनों पहले यह पोस्ट पोस्ट करने के तुरंत बाद जीमेल से लोगों को अदृश्य होना सिखाता उससे पहले चिट्ठा ही अदृश्य हो गया , पता नहीं क्या हुआ कि लोगों को पोस्ट दिखी ही नहीं। शायद कुछ टेम्पलेट में लोचा हो! फिलहाल टेम्पलेट पर काम चालू है पर कई मित्रों के आग्रह पर इसए पुन: प्रकाशित कर रहा हूँ)
क्या आप भी जीमेल में कईयों की तरह मेल चैक करने आते हैं और आपके ओनलाईन होते ही मित्रों से चैट करने को मजबूर हो जाते हैं? क्या आप याहू मेसेन्जर की तरह इनविजिबल रहकर अपने किसी मित्र से चैट करना चाहते हैं?
आईये!!! इसका इलाज हमारे नितिन बागला जी ने खोज निकाला है और मुझे बताया है मैं आप सबको बता रहा हूँ।
सबसे पहले जाँच लीजिये कि आपने जीमेल का नया वर्जन प्रयोग कर रहे हैं। अब Setting में जाकर भाषा में English US पसन्द कर लीजिये
और अब इसे सेव कर लीजिये।
बस आपका काम हो चुका है, जहां से आप अपना स्टेटस बदलते हैं, वहाँ जा कर देख लीजिये.. चित्र क्रमांक २ की तरह दिखेगा।
Invisible पर क्लिक करिये… देखिये आप औरों के लिये अदृश्य हो चुके हैं। देखिये चित्र क्रमांक ३
जीमेल में इस तरीके से Invisible रहते हुए अगर जीटॉक लोगिन किया जाये तो यह संदेश मिलता है Oops! You are not invisible because you’re also using desktop software that doesn’t support invisibility, such as Google Talk.
पुन्श्च: यह प्रयोग इन्टरनेट एक्स्प्लोरर 7 या फायरफॉक्स 2+ में ही काम करेगा।
Posted in technology, तकनीकी | 5 Comments »
Posted by सागर नाहर on 11, January 2008
आप जब कोई पुस्तक पढ़ रहे होते हैं और उनमें से कोई लाईनें आपको पसन्द आ जाती है तो आप उन्हें हाईलाईटर पेन से चिन्हित कर लेते हैं। …..कुछ इस तरह।
आगे यहाँ पढ़ें
Posted in तकनीकी, सामान्य | 2 Comments »
Posted by सागर नाहर on 20, December 2007
गूगल ने प्रोग्रामर्स या उन लोगों की मदद के लिये जो जावास्क्रिप्ट या अन्य भाषाओं पर काम करते हैं; के लिये गूगल मेशप या माशप) चालू किया है। चालू कब हुआ यह यह तो पता नहीं पर मुझे मेल आज ही मिली। इस टूल की एक खास बात यह है कि हम चिट्ठाकार भी इस की मदद से चिट्ठों की सजावट के लिये बनाये जा रहे HTML कोड या अन्य तरह की स्क्रिप्ट इसमें लिख कर उनका परिणाम देख सकते हैं। इसमें अपने प्रोजेक्ट को सेव भी किया जा सकता है।
गूगल की सूचना के अनुसार अभी यह टेस्टिंग पीरीयड में है सो सिर्फ कुछ ही लोगों को इसकी सुविधा दी गई है, फिर भी अभी इसके लिये आवेदन किया जा सकता है।
HTML, Javascript, CSS और XML में कोड लिखने के बाद उनका परिणाम देखना नये और सीखने वाले लोगों के लिये एक मुश्किल काम था जो अब मेशप की वजह से बहुत ही आसान हो गया है। मैने अपने घूमते ब्लॉगरोल के कोड को इसमें लिखा और उसका परिणाम देखा तो सफल रहा, इन चित्रों को देखिये।
चित्र १ नये प्रोजेक्ट बनाने के लिये
<gm:page title=“My App” authenticate=“false“> और </gm:page> इन दो लाईनों के बीच में आपको अपने कोड लिखने है।
चित्र २ यहाँ कोड को पेस्ट किया
चित्र ३ यह परिणाम निकला
ज्यादा जानकारी के लिये नीचे दी गई कड़ियों को देखे।
The Google Mashup Editor: http://editor.googlemashups.com
Getting Started Guide: http://code.google.com/gme/gettingstarted.html
Screencast Gallery: http://code.google.com/gme/docs/screencasts.html
Discussion Board: http://groups.google.com/group/google-mashup-editor
Documentation: http://code.google.com/gme/
Gallery: http://gallery.googlemashups.com
Posted in तकनीकी | 1 Comment »
Posted by सागर नाहर on 15, December 2007
How to use polls in a blog post
कई बार जब हम चिट्ठा लिखते समय किसी खास विषय पर पाठकों की टिप्पणी के अलावा उनकी राय भी जानना चाहते हैं तो हमें उसके लिये चुनाव करवाना होता, जिससे हम पाठकों की राय सही तरीके से जान सकें। चुनाव करवाने के लिये हमें एक प्रश्न पूछना होता है और उसके दो, तीन, चार या ज्यादा अनुमानित उत्तर देने होते हैं जिनमें से पाठक एक को चुन सके। उदाहरण के लिये लेख का विषय है गुजरात चुनाव! तो प्रश्न हो सकता है ..इस गुजरात विधान सभा के चुनावों में किस पक्ष की सरकार बनेगी.? भाजपा या काँग्रेस ?
वर्डप्रेस.कॉम के चिट्ठों लिये तो कई प्लग इन मौजूद है परन्तु ब्लॉगर में ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल है। ब्लॉगर चुनाव की सुविधा देता है परन्तु सिर्फ साईडबार के एलीमेन्ट में ही! हमें हर बार उसे बदलते रहना असुविधाजनक होता है। मैं चाहता था कि किसी पोस्ट विशेष के लिये पोल हो और वह हमेशा के लिये पोस्ट के साथ भी रहे।
मैने इस परेशानी का हल खोजा तो मुझे एक नहीं कई सारे टूल मिल गये। कुछेक टूल बढ़िया थे परन्तु वे हिन्दी ( देवनागरी) को सहयोग/समर्थन नहीं देते। मैने उस पर रोमन में लिखा और बाद में जो एच टी एम एल कोड मिला उसमें अंग्रेजी ( रोमन) की बजाय़ हिन्दी में लिख कर कोड को अपने प्रयोग चिट्ठे पर आजमाया तो सफल रहा। आप भी देखिये.. यहाँ ( वर्डप्रेस के मुफ्त के जाल स्थल पर इस तरह के कोड लगाने की सुविधा नहीं होने की वजह से दूसरा एक प्रयोग चिट्ठा बनाया है उसका लिंक दे रहा हूँ)
अन्य टूल का सीधा लिंक दे रहा हूँ, ताकि आप खुद अपने हिसाब से अपने चिट्ठे पर पोल कोड लगा सकें।
विज़ू यह सबसे बढ़िया है और परिणाम तुरंत ब्लॉग पर ही बता देता है कहीं और ( दूसरे लिंक पर जाने की जरूरत नहीं होती पर इसमें एक खामी है और वह यह कि इस साईट पर पंजीकरण करवाना होता है और पोल बनाने के लिये एक लम्बी प्रक्रिया से गुजरना होता है। फिर भी मुझे सबसे ज्यादा अच्छा यही लगा।
|
ब्लॉग फ्लक्स
नीचे दिये दोनों जाल स्थल के पोल को मैने अपने प्रयोग चिट्ठे पर लगाया है और उसी का चित्र उपर दिया है।
ब्लॉग पोल
फ्री पोल कोड
*************
तो बताईये आपको यह पोस्ट कैसी लगी? बढ़िया, ठीकठाक या टाईम खोटी किया?
Technorati Tag: poll , HTML Code
Posted in तकनीकी | 9 Comments »
Posted by सागर नाहर on 6, December 2007
वर्डप्रेस पर बने चिट्ठों को के साईडबार में दिख रही ताजा टिप्पणीयों को देखकर कभी आपके मन में भी यह आता होगा कि काश हमारे चिट्ठे ( ब्लॉगर) के साईडबार में भी इस तरह टिप्पणीयाँ दिख सके!
यह पोस्ट वर्डप्रेस पर काम करने वालों के लिये नहीं है क्यों कि वर्डप्रेस पर यह सुविधा पहले से ही मौजूद होती है बस उसके Widget को साईडबार में खींचना ही होता है। आपका चिट्ठा अगर ब्लॉगस्पॉट पर है तो आईये आप भी अपने चिट्ठे पर ताजा टिप्पणीयाँ दिखाईये… बस नीचे दिये बटन पर राईट क्लिक कर Open link in New Window या Open link in new tab पर क्लिक कीजिये….
और बताये गये निर्देशों का पालन करते जाईये।

देखिये कितनी आसानी से आपके चिट्ठे के साईडबार में टिप्पणियाँ दिखने लगी है।
Posted in तकनीकी | 14 Comments »