॥दस्तक॥

गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ़्ल क्या गिरेंगे जो घुटनों के बल चलते हैं

Archive for the 'हस्त चिट्ठाकारी' Category


अपने लेख को अखबारी लेख की शक्ल दें

Posted by सागर नाहर on 18, November 2007

आपने कई पुस्तकों या अखबारों के लेखों में देखा होगा कि कुछ खास लाइनों को अलग से बड़े अक्षरों में दिखाया जाता है। चिट्ठा जगत में आदरणीय फुरसतियाजी इस तरह का प्रयोग अक्सर करते हैं। उन्होने राग दरबारी में भी इस पुस्तक की खास बातों को अलग से किताब की तरह दिखाया है। यहाँ देखें

….और इस तरह सागर नाहर भारत के महानतम ब्लॉगरों में गिने जाने लगे। :)

यह देखने के बाद आपको भी लगता होगा कि आपकी रचनाओं की मुख्य बातों को भी अलग से दिखाना चाहिये, सुन (पढ़) रहे हैं ना अनिलजी ? मानस वाली कहानी में ऐसा किया जा सकता था!

आइये तो आपको इस तरह अपने लेख की मुख्य़ लाईनों को अलग से दिखाने का तरीका बताते हैं।

नीचे चित्र में बताये कोड को कॉपी कर लेवें.. ओह कॉपी कैसे होगा! यह तो इमेज है! चलिये ऐसा करिये नीचे लिखे शब्द highlight.txt पर राइट क्लिक कर save target as .. कर कॉपी कर लीजिये। (लेफ्ट क्लिक करने पर परिणाम दिखाई देगा)

highlight.txt

Scan-Ink1

और अपने लेख में कहीं भी सही जगह देख कर पेस्ट कर दीजिये! यह चित्र देखिये मैने अपनी महफिल की इस पोस्ट में इसका उपयोग किया है।

2

भाई जहाँ हमने एक महान ब्लॉगर की तारीफ करी है आप मत कर दीजियेगा,….वहाँ अपने लेख की खास लाईने चेंप दीजियेगा। .. वैसे करना चाहें तो हमें कोई आपत्ति नहीं! ;)

अब कोड में बदलने योग्य बातें

  1. border-top: 7px और border-bottom: 7px यह आपके द्वारा दिखाई जाने वाली मुख्य लाईनों के उपर और नीचे वाली लाईन है इसे आप 8 9 या और ज्यादा कर मोटी कर सकते हैं अगर पतली करना चाहें तो 6 5 या 4 कर सकते हैं।
  2. solid rgb(192, 138, 100) यह लाईन का कलर कोड है आप इसे जिस रंग में रंगना चाहें रंग सकते हैं। क्या कहा कलर के नंबर कोड?… जी वह भी आप यहाँ से ले सकते हैं।
  3. font size: 12pt तो आप समझ ही गये होंगे, यह हाईलाईट किये जाने वाले अक्षरों की साईज है इसे भी आप अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं।
  4. width:200px यह खिड़की की साईज है, आप इसे मुख्य लाईनों के हिसाब से छोटा या बड़ा कर सकते हैं।
  5. text-align: center इसमें center की जगह left या right करने पर खिड़की में लिखी लाईनों को दायें या बायें किया जा सकेगा।

कई बार ऐसा होता है कि खिड़की में दिखाई जाने वाली मुख्य लाइने बहुत ज्यादा होती है और उन्हें एक साथ दिखाने पर बॉक्स की साइज बहुत बड़ी हो जाती है जो भद्दा दिखता है ऐसे में हम मुख्य लाइनों को नीचे से उपर की और या उपर से नीचे की और घूमता हुआ भी दिखा सकते हैं…. कैसे?

बस मुख्य लाईने के पहले यह कोड चेप दीजिये और पूरे कोड अंत में </marquee> लिख दीजिये। ऐसा करने से उपर और नीचे की लाईन अपनी जगह पर रहेगी पर उसमें लिखी लाईनें नीचे से उपर की तरफ घूमती दिखाई देगी।

Scan-ink-2

और भी कई तरह के बदलाव किये जा सकते हैं मसलन उपर नीचे की लाईनों को हटा कर एक बॉक्स में मैटर को दिखाना, बेकग्राउंड कलर दिखाना, इमेज दिखाना आदि लेकिन वह सब और कभी……..

Posted in technology, तकनीकी, हस्त चिट्ठाकारी | 29 Comments »

हस्त चिठ्ठाकारी का पहला प्रयास

Posted by सागर नाहर on 25, March 2007

संबंधित कड़ी  नुक्ताचीनी

Posted in हस्त चिट्ठाकारी | 36 Comments »