“क्रोकोडाईल हंटर” स्टीव इरविन नहीं रहे!
Posted by सागर नाहर on 4, September 2006
आज की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण खबर यह है कि डिस्कवरी, नेशनल ज्योग्राफ़िक और एनिमल प्लेनेट चैनल पर मगरमच्छों और अजगरों के साथ खेलते और उन्हें पकड़ते दिखते ऑस्ट्रेलिया के पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक जहरीली मछली के काटने से निधन हो गया है। स्टीव की बहादुरी के चलते उन्हें “क्रोकोडाईल हंटर” भी कहा जाता था।
डिस्कवरी के लिये अनेक फ़िल्में बनाने वाले इस बहादुर को साँपो और मगरमच्छों से कभी डर नहीं लगा परन्तु ग्रेट बेरियर रीफ़ के पास समुद्र में हो रही एक शूटिंग के दौरान उन्हें एक छोटी सी स्टिंगरे नामक जहरीली मछली के काट लेने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया परन्तु स्टीव को बचाया नहीं जा सका। नीचे दिये चित्र में स्टिव अपने बच्चे और मगरमच्छ के साथ खेल रहे हैं, एक बार उन्होनें अपने छोटे से बच्चे को अजगर के बाड़े में छॊड़ दिया था इस वजह से उनकी बहुत आलोचना भी हुई थी।
हिन्दी चिट्ठा जगत की ओर से इस बहादुर को हार्दिक श्रद्धान्जली। 




4, September 2006 at 1:13 pm
मुझे नहीं पता था कि यह वही बंदा है. डिस्कवरी तो देख ही लेता हूं कभी-कभी. स्टीव इरविन जैसे लोग भी लाजवाब शख्सियत के मालिक होते हैं. मुझ जैसे बहुत-से लोग यूं ही रोज़ की ज़रूरतों में ऐसे उलझे रहते हैं लेकिन कुछ लोग दुनिया के किसी खास मकसद के चलते यादगार योगदान दुनिया को दे जाते हैं.
स्टीव इरविन को मेरी श्रद्धांजलि. जानकारी के लिए सागर भाई को धन्यवाद
4, September 2006 at 2:33 pm
इनके प्रोग्राम बहुत अच्छे रहते थे - दुख हुआ।
4, September 2006 at 3:42 pm
ये तो वाकई में दुख की खबर है बहुत ही दिलेर बंदा था….स्टीव की कमी जरूर खलेगी
4, September 2006 at 7:22 pm
Really sad news and thanks for posting on this.
4, September 2006 at 10:17 pm
Very Sad news. Everytime i saw him with those crocies it use to bring my heart in my mouth. Very sad to have died off of a sting ray bite.
5, September 2006 at 2:05 am
हमारी भी हार्दिक श्रद्धान्जली।
5, September 2006 at 3:46 am
खबर सुन कर दुख हुआ था, हिन्दी चिट्ठे पर इस घटना का उल्लेख देख कर अच्छा लग रहा हैं. हालाकि खतरनाक जानवरों के बीच उनके बच्चो से खिलवाड़ मुझे पसन्द नहीं थे.
एक बहादुर को हमारी श्रद्धांजली.
5, September 2006 at 4:29 am
डिस्कवरी पर कई बार इनको देखा था । बच्चे वाली अंतिम फोटो खतरनाक है ।